फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : जिले में कम होने लगा कोरोना संक्रमण... 687 लोग हुए तंदुरुस्त, सात की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में अब कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। सोमवार को जहां सात लोगों की मौत हुई, वहीं सिर्फ 218 लोग ही संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि इस दौरान रिकॉर्ड 687 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। डीसी का कहना है कि जिन लोगों ने टीकाकरण करवा लिया है वे भी मास्क पहनना न भूलें।
विज्ञापन

सोमवार को 3600 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 218 लोग संक्रमित मिले हैं। हालांकि पहले 218 से अधिक केस अकेले मोहाली में आ रहे थे। सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से लगातार टेस्टिंग की जा रही है। इस दौरान डेराबस्सी में 24, ढकोली में 68, लालडू में तीन, बूथगढ़ में 15, घडूूआं में 12, खरड़ में 19, कुराली में चार, बनूड़ में तीन और मोहाली में 70 लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में अब तक कुल 64839 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 58778 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा अभी तक 5178 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें