फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 उम्मीदवारों ने वापस लिए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर काउंसिल चुनाव को लेकर शुक्रवार को 68 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। इसके बाद अब कुल 19 वार्डों में 78 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र वापस लेने वालों में ज्यादातर कवरिंग उम्मीदवार शामिल हैं। वार्ड नंबर 10 में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि वार्ड नंबर चार में सबसे कम तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें कि डेराबस्सी के कुल 19 वार्डों में 150 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिनमें से चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र में खामियां होने के कारण रिजेक्ट कर दिए गए थे। इसके बाद 146 उम्मीदवार मैदान में बचे थे।
रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने बताया कि अब कांग्रेस के शहर के सभी 19 वार्डों में उम्मीदवार, अकाली दल के 19, आम आदमी पार्टी के 18, भाजपा के 14 और बसपा का एक और सात आजाद उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों को चुनाव निशान जारी किए गए हैं। इनमें कांग्रेस को पंजा, अकाली दल के उम्मीदवारों को तराजू, भाजपा को कमल का फूल, बसपा को हाथी, आम आदमी पार्टी को झाड़ू और आजाद उम्मीदवार को अलग अलग चुनाव निशान जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें