फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सफाई व्यवस्था पर 65 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एकजुट, नगर निगम और गमाडा से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कागजों और अभियानों से नहीं सुधरेंगे हालात, नियमित बैठकें कर कूड़े के हॉट स्पॉट चिह्नित करने की मांग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चल रहे अभियानों के बावजूद कूड़े के ढेर और नागरिकों की समस्याएं खत्म नहीं हो रही हैं। अब मोहाली की 65 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की शीर्ष संस्था द कन्फेडरेशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन के सामने ठोस पहल का प्रस्ताव रखा है। संस्था ने नगर निगम और गमाडा के अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने और नागरिकों की भागीदारी से संयुक्त सफाई अभियान चलाने की मांग की है। द कन्फेडरेशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन केके सैनी की ओर से 28 सितंबर को नगर निगम मोहाली के कमिश्नर को पत्र भेजकर शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत बताई गई है। पत्र में डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और गमाडा के मुख्य प्रशासक को भी संबंधित पक्ष बनाया गया है। पत्र के अनुसार, मोहाली के विकास और स्वच्छता के लिए प्रशासनिक विभागों के साथ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का तालमेल जरूरी है। केवल सफाई अभियान चलाने से स्थायी सुधार संभव नहीं, बल्कि नियमित निगरानी और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।
संस्था ने प्रमुख रूप से दो सुझाव रखे हैं।
नियमित समन्वय बैठकें : नगर निगम और गमाडा के अधिकारियों के साथ मासिक बैठकें कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जाए। जिन स्थानों पर बार-बार कूड़ा जमा होता है, उन्हें चिह्नित कर समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सफाई अभियान : त्योहारों और विशेष अवसरों पर नगर निगम, गमाडा तथा आरडब्ल्यूए के सहयोग से अभियान चलाए जाएं। लोगों को कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाए। संस्था ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस प्रस्ताव पर सकारात्मक कार्रवाई करेगा, जिससे मोहाली को स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें