मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से शुक्रवार को किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। जबकि 62 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं और 40 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। एडीसी आशिका जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब कोरोना को खत्म करने के लिए लोगों को भी अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। हम सभी को कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना चाहिए और भीड़ वाली जगह पर सामाजिक दूरी बनाना बहुत जरूरी है।
जिस व्यक्ति में भी कोरोना के लक्षण लगने लगें तो तुरंत कोरोना का टेस्ट करवाना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी से शुक्रवार को डेराबस्सी में दो, जीरकपुर के ढकोली में चार, घडुआं में छह, खरड में दो, लालड़ू में चार और मोहाली शहरी एरिया में 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कुल 18595 केस सामने चुके हैं और इनमें से 17283 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि 350 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी जिले में 982 केस सक्रिय हैं।