फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के तीस देशों की यात्रा कर दपति पहुंचा मोहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से दुनिया के तीस देशों की यात्रा कर दंपति पहुंचा मोहाली
विज्ञापन

घर पहुंचने पर विजेताओं की तरह हुआ शानदार स्वागत
कहा-170 दिन में पूरी की यात्रा, गुरु के आशीर्वाद से ही यह संभव हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर की एक युवा दंपति ने दुनिया के तीस देशों की यात्रा अपनी कार से कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। वीरवार को जब वे घर पहुंचे तो विजेताओं की तरफ उनका स्वागत हुआ। दंपति अपनी इस यात्रा से काफी उत्साहित है। इस मौके उन्होंने कहा कि यह वाहेगुरु के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। उन्होंने फेज-आठ गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से अपनी यात्रा शुरू की थी। साथ ही 170 दिन के बाद 46 हजार किलोमीटर का सफर तय कर गुरुद्वारा अंब साहिब में ही आकर अपना सफर संपन्न किया।
पेक चंडीगढ़ से पीएचडी कर रही और बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट जसलीन कौर ने अपने पति प्रभसिमरन सिंह के साथ वॉल्वो कार के जरिए मोहाली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा अंब साहिब से माथा टेककर 22 मार्च 2018 को मोहाली से लंदन के लिए यात्रा शुरू की थी। अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस बनवाकर जसलीन और प्रभसिमरन पहले मोहाली से इंफाल पहुंचे और उसके बाद 16 अप्रैल से इंफाल से थाईलैंड, चीन, रशिया सहित अन्य देशों से होते हुए 49 दिनों में लंदन पहुंचे। लंदन के बाद वे वैंकुवर सहित कनाडा अपनी कार को शिप में भेजकर खुद प्लेन पर पहुंचे। फिर कनाडा की सड़कों पर चंडीगढ़ के नंबरों वाली अपने वॉल्वो को दौड़ा कर अपनी दिल की तमन्ना को पूरा किया।
विज्ञापन


भाषा की दिक्तत गाइड और तकनीक से हुई दूर
जसलीन कौर और प्रभसिमरन सिंह ने कहा कि कई देश तो ऐसे थे जहां पर सिख पुरुष को पहली बार देखा गया। भाषा में थोड़ी बहुत दिक्कत आई, लेकिन वहां पर आने साथ लोकल गाइड और फोन पर ट्रांसलेटर से मदद ली। दोनों ने रास्ते में मिलकर ड्राइव की और करीब 30 देशों में जाकर सफर पूरा किया है। प्रभसिमरन और जसलीन कौर ने अपनी यात्रा श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश परब को सम्पर्पित की है। उन्होंने बताया कि जब वह सफर पर निकले तो गाड़ी में पूरे रास्ते गुरबाणी लगाकर ही चलते थे।
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी
घरवालों ने बताया कि नवंबर 2016 में उनकी शादी हुई थी। इस दौरान दोनों हनीमून पर न्यूजीलैंड गए थे। इसी दौरान उन्होंने इस ट्रिप की तैयारी की थी। लेकिन इस बारे किसी को जानकारी नहीं दी थी। उन्हें तो आखिर में पता चला था कि यह अब टूर पर जा रहे हैं। दूसरी तरफ दंपति का कहना है कि शादी के बाद जब वह कार में कहीं घूमने जाते थे, तो उन्हें काफी अच्छा लगता था। इसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों न कार से दुनिया की खूबसूरती देखी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें