फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार में शामिल होने आ रही बेटी की हादसे में मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के संस्कार में शामिल होने आ रही बेटी की हादसे में मौत, छह घायल
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-21 पर रयात-बाहरा के पास हुआ सड़क हादसा
सभी घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
नेशनल हाईवे-21 पर शुक्रवार शाम अचानक रयात-बाहरा के पास एक स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। पांच घायलों को एक प्राइवेट व दो को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य सभी घायलों को गंभीर होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया। मृतका की पहचान सतिंदर कौर (35) निवासी दसूहा मुकेरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवाने का फैसला किया था।, लेकिन वहां जगह न होने के कारण शव को मोहाली सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम खरड़ अस्पताल में किया जाएगा। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, दसूहा निवासी सतिंदर कौर पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए खरड़ आ रही थी। उसके पिता सतपाल सिंह शिवालिक सिटी में रहते थे। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई थी। स्विफ्ट कार में ड्राइवर समेत सात लोग सवार थे। जैसे ही वह रयात बाहर के पास पहुंचे तो उनकी कार बाई तरफ डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, इस दौरान कार चला रहे ड्राइवर समेत सात लोग घायल हो गए। इसमें मृतका का पति, बच्चे और मामा-मामी भी शामिल हैं। इसी बीच हादसे की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में सीयू के छात्र की मौत
खरड़। खरड़ में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार सीयू के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहित निवासी ऊना के रूप में हुई है। वह सीयू में होटल मैनेजमेंट के दूसरे सेमेस्टर का छात्र बताया जा रहा है। पता चला है मोहित कॉलेज से अपने कमरे पर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने साइड मार दी। साइड लगने से मोटरसाइकिल समेत जमीन पर गिरा। सिर पर गहरी चोट होने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता चंबा में कार्यरत हैं। सूचना मिलने के बाद वह खरड़ के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें