मोहाली। जिले में वीरवार को 6 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गया। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 568 लोगों की सैंपलिंग की गई थी। इनमें से केवल एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अभी तक कुल 95681 लोग संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं, और इनमें से 94522 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1148 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। वहीं, बुधवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 11 रह गई है, इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है।