फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 5.91 लाख ठगे, चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 5.91 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पंजाब स्टेट क्राइम पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सतवीर सिंह, करणदीप सिंह, अमनदीप सिंह और सिमरन कौर के रूप में हुई है। सभी आरोपी मोहाली के शाइन वीजा कंसल्टेंट से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामला गुरदासपुर जिले के गांव हसनपुर कलां निवासी साहिब सिंह की शिकायत के बाद दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई) को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया वर्क परमिट का विज्ञापन देखने के बाद उसकी संपर्क सिमरन कौर से हुई थी। आरोपियों ने उसे छह लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने और वीजा न लगने पर पूरी रकम वापस करने का भरोसा दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उससे आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड और शैक्षणिक दस्तावेज मंगवाए। बाद में मोहाली के सीपी-67 मॉल के सातवें फ्लोर पर बने कार्यालय में बुलाया। यहां आरोपियों ने पहले 91 हजार रुपये चेक के माध्यम से लिए और बाद में वीजा मंजूर होने का दावा कर पांच लाख रुपये और मांगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पहले चेक लिया, फिर उसे रुकवा कर नकद भुगतान करने का दबाव बनाया।
रकम लेने के बाद आरोपियों ने फर्जी टिकट और वीजा के दस्तावेज दिखाए। जब शिकायतकर्ता ने एयरलाइन से टिकट की जांच करवाई तो पता चला कि टिकट केवल होल्ड पर थी और भुगतान न होने के कारण रद्द कर दी गई थी। पीबीआई की जांच में शिकायतकर्ता ने बैंक रिकॉर्ड, लेटरपैड पर लिखी रसीदें और अन्य दस्तावेज सही पाए। फैक्ट शीट में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कार्यालय बंद कर दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर पंजाब स्टेट क्राइम थाना मोहाली में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अन्य आरोपियों या नए तथ्यों के सामने आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें