फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शिवालिक विहार में भगवान श्रीकृष्ण को लगाया 56 भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भजन-कीर्तन के बाद हुई आरती, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद
विज्ञापन

नयागांव। शिवालिक विहार स्थित दुर्गा माता मंदिर में गोवर्धन पूजन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गौरी-गणेश, ओंकार, भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत का विधिवत पूजन किया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर उन्हें 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पंडित शैलेंद्र प्रसाद शास्त्री ने बताया कि मंदिर परिसर में गोबर से भगवान श्रीकृष्ण की आकृति बनाई गई, जिसमें उन्हें कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाए दर्शाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया और आरती उतारी। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के स्थान पर गोवर्धन पर्वत की पूजा का संदेश दिया था। इसी परंपरा के तहत यह पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें