जीरकपुर। महादेव रियल एस्टेट की ओर से शनिवार को लोहगढ़ स्थित मैट्रो प्लाजा में दूसरा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर एम-केयर हॉस्पिटल की टीम, जिसके हैड डॉ. कार्तिक ने कैंप का संचालन किया। कैंप के दौरान 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कैंप की अगुवाई महादेव रियल एस्टेट के एमडी अभिषेक बागड़ी ने की। इस मौके पर भाजपा नेता मनप्रीत सिंह (बन्नी संधू) मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी डोनर्स का उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है जिससे कई जीवन बचाए जा सकते हैं। ब्लड डोनेशन कैंप में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने डोनर्स को प्रमाणपत्र और रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किए। कैंप का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और युवाओं ने विशेष रूप से रक्तदान में भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम के अंत में अभिषेक बागड़ी ने एम-केयर हॉस्पिटल की टीम और सभी डोनर्स का धन्यवाद किया और कहा कि उनका यह छोटा-सा प्रयास कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगाएगा।