फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में रविवार को 5490 लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की खुराक, कोवैक्सीन न होने पर टीकाकरण अभियान में आई रुकावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रविवार को भी वैक्सीन की किल्लत के चलते टीकाकरण अभियान में बाधा आई। कोवैक्सीन की खुराक न होने के कारण केवल कोविशील्ड के साथ ही टीकाकरण अभियान चला। रविवार को जिले के 5490 लोगों ने कोरोना के खिलाफ वैक्सीन की डोज ली। इसके साथ ही जिले के 2 लाख 36 हजार 544 लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। इनमें से 26 हजार 116 लोग वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को कोवैक्सीन की खुराक न होने के कारण टीकाकरण अभियान में दिक्कत आई। कोवैक्सीन की खुराक लेने पहुंचे लोगों को मायूस लौटना पड़ा। जबकि 5490 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई। जिनमें 13 सेहत कर्मियों को पहली व एक को दूसरी खुराक दी गई। रविवार को 3752 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज ली जबकि 20 ने दूसरी डोज ली। 45 से 59 वर्ष की आयु वाले 865 लोगों ने पहली व 131 ने दूसरी डोज ली। इसी तरह 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 492 बुजुर्गों ने वैक्सीन की पहली व 216 ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक 26116 लोग वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं। जबकि 210428 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वैक्सीन की किल्लत के चलते एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए शुरू किया जाने वाला टीकाकरण अभी शुरू नहीं किया जा सका है। वैकसीन की आपूर्ति नियमित समय पर न हो पाने के कारण टीकाकरण अभियान में रुकावट आनी शुरू हो गई है। देश में वैक्सीन की बेतहाशा मांग के चलते केंद्र से होने वाली वैक्सीन की सप्लाई बाधित हो रही है। अभियान में तेजी आने के बाद केंद्र जरूरत के मुताबिक राज्यों को वैक्सीन की सप्लाई नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें