फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में 5422 लोगों ने करवाया कोरोना टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में सोमवार को 5422 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया। इस दौरान जहां 815 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई, तो वहीं 15 से 18 साल के 913 किशोरों ने भी टीकाकरण करवाया। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना टीकाकरण पहल के आधार पर करवाएं। टीकाकरण से महामारी को मात दी जा सकती है। हालांकि टीकाकरण के बाद अगर कोई संक्रमित होता है तो उसमें लक्षण ज्यादा गंभीर नहीं होते। साथ ही मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत नहीं पड़ती। वह घर में उपचार के बाद तंदुरुस्त हो जाता है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को 94 जगह पर कोरोना टीकाकरण के लिए मुहिम चलाई गई। इस दौरान 3064 लोगों ने पहला और 2691 ने दूसरा टीका लगवाया। सिविल सर्जन ने बताया कि टीकाकरण के लिए पूरे जिले में खास ड्राइव चल रही है। सरकारी संस्थानों में शिविर लगाकर मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में अब तक 10.28 लाख लोगों ने पहली और 6.28 लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें