कुराली। गांव खिजराबाद के साझा पैलेस में स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में शिविर में 541 मरीजों की जांच की गई। इस शिविर का उद्घाटन सरपंच निरपाल सिंह ने किया, जबकि युवा नेता राणा कुशलपाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस कैंप में डॉ. अंजू गिल, मुहम्मद अवेश, डॉ.परिधि, डॉ. मनमीत और डॉ. अमीता अग्रवाल के नेतृत्व वाली टीम ने विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीजों की जांच की। शिविर में आयुर्वेदिक डॉक्टरों की टीम ने 278 और होम्योपैथिक डॉक्टरों की टीम ने 263 मरीजों की जांच की। इस दौरान मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। इस मौके पर हरमेश कुमार, पुनीता, सोनिया रानी, गुरप्रीत सिंह, पूर्व सरपंच हरदीप सिंह, गुरिंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।