फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में 54 लोग कोरोना संक्रमित, 34 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी का संकट गहराया हुआ है। शनिवार को कोरोना महामारी से 54 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 34 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। हालांकि शनिवार को किसी भी व्यक्ति की कोरोना महामारी से जान नहीं गई। इस पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को डेराबस्सी में दो, ढकोली में पांच, खरड़ में एक और मोहाली शहरी एरिया में 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, जिले में अब तक कोरोना के कुल 20248 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 19308 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि अब तक 384 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी जिले में 556 केस सक्रिय हैं। डीसी ने सभी को कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें