फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 53 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम, 81 लोग हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण की दर अब कमजोर पड़ने लगी है। लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। वीरवार को एक 53 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई, जबकि 81 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 742 हो गई है। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें, जिससे कोरोना महामारी को मात दी जा सके। जानकारी के मुुताबिक वीरवार को कोरोना से जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसका इलाज सोहाना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, साथ ही उसने अभी तक कोरोना टीकाकरण नहीं करवाया था। जो नए संक्रमित मिले हैं इनमें ढकोली से 14, डेराबस्सी से 2, लालड़ू से 1, बूथगढ़ से 2, घडुआं से 2, खरड़ से 12, कुराली से 1, मोहाली से 47 और बनूड़ से 1 संक्रमित मिला है। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना से 95028 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 93143 मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक जिले में कुल 1143 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें