फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में 53 लोगों को हुआ कोरोना, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में रविवार को 53 लोग कोरोना संक्रमित हो गए और एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि दो लोगों ने संक्रमण को मात दे दी है। जबकि दुख की खबर यह है कि कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की जान चली गई। जिले में अभी तक 69224 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और इनमें से 68005 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1075 पहुंच गए हैं और सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 164 हो गई है। डीसी ने कहा कि संक्रमण धीरे-धीरे अपने पैर फिर से पसार रहा है और लोगों से अपील है कि बिना काम घर से बाहर न निकलें और अगर निकलें तो मुंह पर मास्क अच्छी तरह पहनकर निकलें। इसके साथ ही एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रखें और भीड़ वाली जगह पर जाने से बचेेंञ इसके साथ ही दुकानदारों को भी यहीं आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें और मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें