फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में होंगे चुनाव, मोहाली में नहीं छलकेंगे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हरियाणा में 12 मई को होने वाले चुनाव के चलते मोहाली में भी शराब ठेके दो दिन बंद रहेंगे। जी हां! सुनने में थोड़ा जरूर हैरान करने वाला लगेगा, लेकिन जिला प्रशासन ने तय किया है कि हरियाणा के सीमावर्ती एरिया में स्थित पंजाब के शराब ठेेके 10 मई को शाम 6 बजे से 12 मई शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। इस संबंधी आदेश डीसी-कम-जिला मजिस्ट्रेट गुरप्रीत कौर सपरा ने जारी किए हैं। उन्होंने पंजाब आबकारी एक्ट 1914 की धारा 54 व लोक प्रतिनिधिता एक्ट 1951 की धारा 135 सी के तहत यह निर्णय लिया है। इस संबंधी निर्वाचन आयोग की तरफ से आदेश आए थे। यह आदेश जिले के अंदर तीन किलोमीटर के एरिया में लागू होंगे। इसी तरह मोहाली में 19 मई को होने वाले चुनाव के चलते 17 मई की शाम 5 बजे से 19 मई की शाम पोलिंग पूरी होने तक व 23 मई को मतों की गिनती वाले दिन भी ठेके बंद रहेंगे। इस दिन को ड्राई-डे घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान शराब ठेकों के साथ अहाते भी बंद रहेंगे। इसके अलावा शराब, होटलों, ठेकों, क्लबों में भी नहीं बेची जाएगी। कोई व्यक्ति शराब को स्टोर करके नहीं रख पाएगा।
विज्ञापन


शराब तस्करी को लेकर प्रशासन सख्त
मोहाली में चंडीगढ़ व साथ लगते हरियाणा से शराब मंहगी है। ऐसे में शराब तस्करी को रोकने के लिए भी प्रशासन सख्त है। प्रशासन की तरफ से पुलिस के सहयोग से जहां स्पेशल नाके लगाए गए हैं, वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में होर्डिंग लगाए गए हैं। इन पर लिखा है कि अगर कोई बाहरी राज्य की एक बोतल भी शराब लाते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर दो लाख जुर्माना किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस केस भी दर्ज किया जाएगा। अब तक 10 से 12 लोगों पर जुर्माना लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें