फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड में..

विज्ञापन
विज्ञापन
- अगले 2 दिनों तक पूर्व सांसद परनीत कौर डेराबस्सी में
विज्ञापन

- वीरवार सुबह जीरकपुर फ्लाईओवर की ब्यूटीफिकेशन कार्य का करेंगी उद्घाटन

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरगर्मियां शुरू कर दी है, जिसको लेकर बुधवार को पटियाला लोकसभा संसदीय हलके से 3 बार सांसद रही महारानी परनीत कौर विधानसभा हलका डेराबस्सी में पहुंच रही हैं, जो अगले 2 दिनों तक यहां रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी। वहीं, शेड्यूल में जीरकपुर फ्लाईओवर की ब्यूटीफिकेशन के कार्य का उद्घाटन करना भी शामिल है। गौरतलब है कि पटियाला लोकसभा सीट से महारानी परनीत कौर 1999, 2004 और 2009 के हुए चुनाव में 3 बार सांसद रह चुकी हैं, परन्तु 2014 में आम आदमी पार्टी के धर्मवीर गांधी से 20 हजार से अधिक वोट से पराजित हो गई थीं।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9 बजे पूर्व सांसद परनीत कौर जीरकपुर के गांव लोहगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगी, जिसके बाद जिला प्रधान दीपेंद्र ढिल्लों के नेतृत्व में जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ूू आदि क्षेत्र के स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठकों का दौर चलेगा। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर हलका डेराबस्सी के अधीन कुल 90 बूथ पर कार्यकर्ताओं की कमेटियों का गठन किया जाएगा। परनीत कौर द्वारा हलका डेराबस्सी में करोड़ों रुपये की लागत से शुरू होने वाले कार्यों का शिलान्यास शामिल है, जिसमें जीरकपुर फ्लाईओवर की ब्यूटीफिकेशन का उद्घाटन किया जाएगा। डीसी मोहाली गुरप्रीत कौर सपरा के आदेशानुसार मंगलवार को उच्चाधिकारियों के अलावा स्थानीय नगर काउंसिल अधिकारियों ने फ्लाईओवर नीचे करवाई गई सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 2 दिन तक पूर्व सांसद महारानी परनीत कौर हलका डेराबस्सी में मौजूद रहेंगी, जो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें करेगी। जबकि 14 फरवरी वीरवार की सुबह साढ़े 10 बजे फ्लाईओवर नीचे ब्यूटीफिकेशन का काम का उद्घाटन उनके हाथों करवाया जाएगा, जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

-दीपेंद्र ढिल्लों, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस मोहाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें