मोहाली। फेज-1 स्थित सांझ केंद्र की ओर से सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की देखरेख में सेमिनार करवाया गया। इस दौरान सांझ केंद्र द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें आम लोगों को पीजी, किराएदारों की सूचना पुलिस को देने, रात दस बजे के बाद लाउड स्पीकर चलाने व शोर मचाने में रोक, नशे के विरुद्ध जानकारी दी गई। साथ ही ट्रैफिक नियमों बारे में भी बताया गया। इस मौके पर सेमिनार में एएसआई सुरिंदर सिंह, हरीश कुमार, सुखदेव सिंह, जगदीश सिंह, पाल सिंह, जगतार सिंह, बिक्रम सिंह और कमलजीत सिंह भी मौजूद रहे।