सड़क हादसों में दो जख्मी, एक की हालत गंभीर
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
चंडीगढ़-अंबाला मार्ग पर हुए सड़क हादसों में दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पारस होटल के सामने मनिंदर सिंह वासी गांव घोलुमाजरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना 108 नंबर एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को डेराबस्सी अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। एक अन्य हादसा इंडस अस्पताल के समीप हुआ। एक मोटरसाइकिल सवार की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जख्मी व्यक्ति को वहां से गुजर रही एंबुलेंस के चालक ने डेराबस्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। जख्मी की पहचान दप्पर वासी गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैप्शन:- जख्मी हालत में इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में गुरविंद्र सिंह।
पारस होटल के सामने हुए हादसे में जख्मी को घायल अवस्था में ले जाते राहगीर।