कुराली। कुराली थाने के अंतर्गत पड़ते गांव चांदपुर में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। लखविंदर सिंह गांव चांदपुर का ही रहने वाला था। टक्कर के बाद कार चालक फरार हो गया। राहगीरों ने घायल लखविंदर सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पाल फेज-6 में सोमवार को लखविंदर के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।