मोहाली जिले में कोरोना के 50 संक्रमित मिले, 50 ठीक हुए
मोहाली। जिले में शुक्रवार को 50 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए 537 लोगों के नमूने लिए थे। वहीं, 50 मरीज ही कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं। वर्तमान में कोरोना के 306 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से 285 मरीज शहरी और 20 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के शामिल हैं। वहीं, एक मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब से कोरोना के मामले आने शुरू हुए थे, तब से अब तक जिले में 101782 लोगों को कोरोना हो चुका है। वहीं, कोरोना से 1169 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते रहें। ब्यूरो