फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर पांच लोगों से 30 हजार ठगे, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ओएलएक्स पर किराये के मकान का विज्ञापन देकर लोगों से ठगी मारने वाले एक ऑनलाइन ठग के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी पटियाला यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सहित पांच लोगों से करीब 30 हजार रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपी की पहचान परमजीत सिंह निवासी अमायरा ग्रीन कॉलोनी खरड़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश जारी है। परमजीत सिंह के खिलाफ 1930 पोर्टल पर विभिन्न शिकायतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


धोखाधड़ी की शिकार गुरविंदर कौर पंजाबी विश्वविद्यालय प्रोफेसर कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। आरोपी ने गुरविंदर कौर से दो हजार, जीरकपुर की रहने वाली सानिया से 85 सौ, जालंधर शाहकोट की रहने वाली लवप्रीत कौर से 11 हजार, सेक्टर-41डी चंडीगढ़ के रहने वाले प्रांशुल कपूर से 7500 व मोहाली सोहाना के रहने वाले साहिल ठाकुर से एक हजार रुपये ठगे हैं। सभी शिकायतें साइबर पुलिस को 1930 पोर्टल पर मिली थी। इनके अनुसार खुद को परमजीत सिंह बताने वाले एक व्यक्ति द्वारा ठगा गया था। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें ओएलएक्स पर आरोपी द्वारा पोस्ट किया एक किराये के आवास का विज्ञापन मिला। प्रस्ताव को असली मानकर उन्होंने आरोपी से संपर्क किया, जिसने उन्हें किराए, सुरक्षा जमा या पंजीकरण शुल्क के बहाने पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि संदिग्ध परमजीत सिंह ने फर्जी किराये के विज्ञापन पोस्ट करने के लिए ओएलएक्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। संभावित किरायेदारों से संपर्क करने पर, उसने फर्जी संपत्ति की तस्वीरें और दस्तावेज साझा किए और पीड़ितों को यूपीआई या बैंक हस्तांतरण के माध्यम से अग्रिम राशि का भुगतान करने के लिए राजी किया। इसके अलावा पैसे मिलने के बाद उसने संपर्क बंद कर दिया। साइबर पुलिस परमजीत के उन बैंक खातों को खंगाल रही है जिसके माध्यम से उसने पैसे हासिल किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें