मोहाली। जिले में सोमवार को 5 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए और जबकि 3 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते रहें। जिले में अभी तक 95622 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार होकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 94411 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1148 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं और सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 68 हो गई है। डीसी ने अपील की है कि जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया, वह लोग जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं। संवाद