फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिविल अस्पताल में डायरिया के 5 नए मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बलौंगी से तीन, फेज-1 और फेज-6 से एक-एक मामला सामने आया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में डायरिया के पांच नए मामले सामने आए हैं। अभी तक सिविल अस्पताल में डायरिया के कुल 13 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 8 मरीज पुराने हैं और 5 नए। इन नए पांच मामलों में से तीन मरीज गांव बलौंगी से और एक-एक मामला फेज-1 और फेज-6 से आया है। मरीजों की पहचान फेज-6 निवासी मनप्रीत, फेज-1 आश्रित और गांव बलौंगी से कृष्णा, विशाल और आयत के रूप में हुई है। सभी मरीज रविवार शाम से सोमवार सुबह के बीच वार्ड में भर्ती हुए हैं।
गांव बलौंगी में डायरिया की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। पिछले तीन दिन में यहां से सात मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि प्रशासन भी यहां पर फैल रही गंदगी पर किसी तरह का ध्यान नहीं दे रहा है। रोज बलौंगी से नया डायरिया का मामला सामने आ रहा है, यह देख अन्य लोगों में भी डर का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीनिक के सामने कूड़े का ढेर
गांव बलौंगी में स्थित आम आदमी क्लिनिक में लोग अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं, परंतु वह नहीं जानते कि क्लीनिक के सामने ही कूड़े का ढेर लगा है। इससे वहां आने वाले लोग अन्य कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। यही नहीं इस क्लीनिक में बैठा स्टाफ भी इससे प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें