जीरकपुर। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम ने जीरकपुर के लोहगढ़ में लोगों के घरों में डेंगू के लारवा की जांच की। इस एरिया के 272 घरों में जांच के दौरान 14 घरों में डेंगू के लारवा पाए गए। इसकी पुष्टि हेल्थ इंस्पेक्टर लखविंदर पाल सिंह ने की। स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम ने जहां डेंगू के लारवा पाए गए हैं, वहां एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवा दिया है। इसके अलावा आसपास के लोगों को मलेरिया विंग की टीम ने मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया।