पिंजौर। ऑनलाइन कश्मीर में होटल बुक करवाना एक महिला को भारी पड़ गया। बुकिंग के नाम पर शातिर ठगों ने महिला से 48 हजार रुपये की ठग लिए। डीएलएफ निवासी महिला ने बताया कि उसने बीती 12 अगस्त को कश्मीर घूमने जाना था जिसके लिए उसने होटल बुकिंग के लिए गूगल पर सर्च किया जहां से उसे मोबाइल नंबर मिला। जब उसने उस नंबर पर बात की तो होटल रिसोर्ट हैवन आईटीसी ग्रुप से बात कर रहा है और उनके पास दो दिन के लिए रूम बुक करवाने के लिए 24 हजार रुपये देने होेंगे। आरोपी की बातों पर विश्वास कर उसने आरोपी द्वारा दिए गए अकाउंट में 24 हजार रुपये एडवांस में डाल दिए। महिला ने बताया कि उसके बाद आरोपी ने उसे झांसे में लेते हुए कहा कि जिस अकाउंट में पैसे डाले हैं वह अकाउंट फ्रीज है इसलिए वह दोबारा 24 हजार रुपये अन्य अकाउंट में डाल दे और उसने जो पहले 24 हजार रुपये जमा करवाए हैं उन्हें उनके द्वारा वापिस कर दिए जाऐंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने 11 अगस्त को होटल बुकिंग कन्फर्म करने के लिए उस नंबर पर फोन किया तो उस व्यक्ति ने गाली गलौच करके फोन काट दिया।उसके बाद उसने आईटीसी ग्रुप के हेल्प लाइन नंबर पर बात हुई तो उन्होंने उसको बताया कि उनकी वेबसाइट को किसी द्वारा हैक किया गया है। उसके बाद सोनम को पता चला कि उसके साथ होटल बुकिंग के नाम पर कुल 48,000/- रुपये का फ्रॉड हो गया है।