फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो अलग-अलग मामलों में 4.524 किलो हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मोहाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में दो मामलों में कुल 4.524 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पहले मामले में 16 अप्रैल को एएनटीएफ थाना एसएएस नगर की पुलिस टीम ने हरपाल सिंह निवासी अनंतपुर को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.037 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरे मामले में उसी दिन एएनटीएफ पुलिस ने कार्रवाई कर सुपनप्रीत सिंह निवासी प्रीतम सिंह वाला दाखली पल्ला मेघा, थाना सदर फिरोजपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2.487 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना एएनटीएफ मोहाली में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/61/85 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें