फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर 45 वर्षीय महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लैहली-बनूड़ लिंक मार्ग पर पैदल जा रही 45 वर्षीय महिला की तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मौत हो गई। कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस चौकी लैहली इंचार्ज एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतका सवित्री देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह निवासी लैहली जो नाहर डेनियम कंपनी में काम करती थी उक्त सड़क से पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें सरकारी अस्पताल डेराबस्सी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें