मोहाली। जिले में मंगलवार को 42 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 61 लोगों ने कोरोना को मात दी है। एडीसी आशिका जैन ने इसकी पुष्टि की है। इस दौरान ढकोली से एक, लालडू से एक, मोहाली शहरी क्षेत्र में 40 लोग संक्रमित मिले हैं। बता दें कि अब तक 18814 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 17565 लोग तंदुरुस्त हुए हैं, जबकि 351 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा अभी जिले में 898 सक्रिय मामले हैं।