फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में स्थापित होंगे नौ नए स्किल सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के लिए उठाया गया कदम
विज्ञापन

इससे पहले 11 स्किल सेंटर चल रहे हैं, ट्रेनिंग शेडयूल भी किया गया जारी

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी ताकत झोंक दी। इस कड़ी जहां जिले में पहले 11 स्किल सेंटर जा रहे हैं। वहीं, अब नौ नए सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने दी। डीसी इस संबंधी स्किल सेंटरों की कारगुजारी की समीक्षा के लिए जिला प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट डीपीएसयू के उच्च स्तरीय से मीटिंग कर रही था। इस मौके बताया गया कि 11 स्किल सेंटरों में मुख्यतौर पर दीन दियाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना समेत कई योजनाओं के तहत लोगों को ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा दो सेंटर प्रधानमंत्री कौशल केंद्र योजना व एक सेंटर सीएसआर के अधीन नौजवानों को ट्रेनिंग दी जा रही है। दूसरी तरफ पंजाब हुनर विकास मिशन सेंटर से अब तक 598 सिखलाई ले चुके हैं। वहीं, 278 विद्यार्थी ट्रेनिंग लेने के लिए अलग-अलग कंपनियों को नौकरी कर रहे हैं। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि 11 फरवरी से ट्रेनिंग शुरू की जा रही है। जिसके तहत एक ग्रुप को सुबह साढे़ नौ बजे व दोपहर ढाई बजे ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट पीएसडीएमडॉटजीओवीडॉटइन या पीएसडीएम पब्लिक एड को डाउनलोड करके ट्रेनिंग ले सकते हैं। इसके अलावा जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में बने जिला रोजगार दफ्तर के कमरा नंबर 453 में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें