भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने पेश की चार्जशीट
मोहाली। भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने इनकम टैक्स आफिस सरहिंद (पंजाब) के इनकम टैक्स अफसर, इंस्पेक्टर व एक प्राइवेट व्यक्ति (रिटायर्ड इनकम टैक्स अफसर) के खिलाफ सोमवार को चालान पेश किया है। यह चार्जशीट आईपीसी की धारा 120बी व प्रीवेंनशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 व 13(2) रैड्ड विद सेक्शन 13(1)(डी) के तहत दायर की गई है। जानकारी के मुताबिक आठ जनवरी 2018 को किसी प्राइवेट व्यक्ति की शिकायत पर एक रिटायर्ड इनकम टैक्स अफसर खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप था कि उस रिटायर्ड अधिकारी ने सरहिंद आफिस के इन्कम टैक्स अफसर की ओर से उसे लगाई जा रही। पेनल्टी से बचने के लिए 70 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। सीबीआई की जांच में सामने आया कि सरहिंद आफिस के इन्कम टैक्स अफसर सतनाम सिंह, इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह व उस रिटायर्ड अफसर इंद्रजीत सिंह मान ने शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये रिश्वत लेने की साजिश रची थी।