फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक एन्क्लेव लोगों के लिए बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
‘लाखों खर्चे पर नहीं मिल रहीं सुविधाएं’
विज्ञापन

शिवालिक एन्क्लेव के लोगों ने प्रेस कांफ्रेंस कर बिल्डर पर लगाए आरोप
कहा-प्लॉट बेचते समय किए थे बड़े वायदे, अब लोग हो रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
लांडरा-खरड़ रोड पर बने शिवालिक एन्क्लेव के निवासियों ने सोसायटी के बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों का आरोप है कि प्लॉट बेचने के समय बिल्डर ने जो वायदे किए थे, वह अब तक अधूरे हैं। उन्हें मूूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। फेज-चार स्थित मोहाली प्रेस क्लब में शनिवार को इलाके के निवासियों ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में डीसी से लेकर सीएम को लिख चुके हैं। उन्होंने इंसाफ के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
प्रेस कांफ्रेंस में लोगों ने बताया कि यह सोसायटी पुडा द्वारा प्रमाणित है। इसमें 120 प्लॉट हैं, जिनमें 35 घरों में लोग रहते हैं। लोगों का आरोप है कि सोसायटी के निर्माण के समय बिल्डर द्वारा बुनियादी सुविधाएं देने के वायदे किए थे, लेकिन जब उन्होंने बसना शुरू किया तो उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। प्रभजोत कौर ढिल्लों ने बताया की कॉलोनी को खरड़-लांडरा के साथ 30 फुट चौड़ी सड़क के साथ जोड़ा हुआ था। 2014 में सड़क उखाड़ दिया गया। उसके कुछ समय बाद सीवरेज का काम भी अधर में छोड़ दिया, जिसका ढांचा आज भी सड़क पर ही पड़ा है। उन्होंने कहा कि सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो रहा है, जो प्लॉटों में इक्ट्ठा होकर तालाब का रूप धारण कर चुका है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में लगने वाली स्ट्रीट लाइटों को भी उतार लिया गया, जिसकी शिकायत इलाका निवासियों ने 12 सितंबर 2014 को पुलिस को दी थी, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है, वह भी पूरी तरह काम नहीं कर रहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कॉलोनी में पीने वाले पानी का न पंप है न वाटर टैंक। शिवालिक सिटी से जिस पाइप के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है, वह गंदे नालों के जरिए कॉलोनी के साथ जोड़ी हुई है। लोगों ने कहा कि कॉलोनी में स्कूल, हेल्थ सेंटर व कम्युनिटी सेंटर के लिए प्लॉट छोड़े गए हैं, लेकिन बिल्डर ने कुछ भी नहीं बनाया। दूसरी तरफ लोगों ने कहा कि उनको कुछ दिन पहले ही कमेटी के ईओ संदीप तिवाड़ी से पता चला कि कॉलोनी 9 दिसंबर 2011 में कमेटी ने टेक ओवर कर लिया है। इस मौके पर प्रभजोत कौर ढिल्लों, गुरबचन सिंह, एसएल कौशल, शेर सिंह, सुरिंद्र कौर, संगीता कौशल का कहना है कि नगर काउंसिल और बिल्डर ने मिलकर उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने सरकार व संबंधित विभागों से इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस साजिश में जो भी शामिल हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कॉलोनी में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
इस मामले में खरड़ नगर काउंसिल के ईओ संदीप तिवाड़ी ने बताया कि शिवालिक एन्क्लेव टेकओवर हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कई खामियां वहां पर हैं। उन्होंने बिल्डर को नोटिस जारी कर कहा है कि क्यों न उसकी एनओसी कैंसिल कर दी जाए। दूसरी तरफ लोगों की मांगें जायज हैं। नगर काउंसिल द्वारा लोगों की समस्याओं को दूर करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें