फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्कर नाईजीरियन का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में 11 गवाह खोलेंगे हेरोइन तस्कर नाईजीरियन का राज
विज्ञापन

मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा करीब पौने दो महीने पहले हेरोईन समेत गिरफ्तार किए दो नाईजीरियन के खिलाफ वीरवार को अदालत में चालान पेश किया गया। आरोपियों में जौहन व कुलनीस आलो शामिल है। अदालत में चालान पेश करने आए एसटीएफ अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21-61-85 व फॉरेन एक्ट की धारा 14 के तहत चालान पेश किया गया है। चालान में कुल 11 लोगों को गवाह बनाया गया है। अब इस केस की सुनवाई अदालत में शुरू हो जाएगी। 13 दिसंबर 2017 को दो नाईजीरियन आरोपियों जॉन और कुलनीस आलो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 16 दर्ज की गई थी। आरोपियों के कब्जे से 265 ग्राम हेरोईन बरामद की गई थी। दोनों आरोपी नाईजीरिया के हैं। आरोपी कुलनीस आलो 2016 और दूसरा आरोपी जौहन वर्ष 2017 में भारत आया था। वीजा खत्म होने के बाद भी दोनों यहां रहकर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर मोहाली के फेज-5 में मैंगो पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें