आज शाम पांच बजे तक लगेगा कट
मोहाली। बिजली विभाग की ओर से एनसीएम स्थित 66 केवी सब स्टेशन की शनिवार को रिपेयर की जाएगी। ऐसे में न्यू सन्नी एंक्लेव, जंडपुर, देसूमाजरा, मनाना व नॉर्थ कंट्री मॉल समेत विभिन्न इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इस दौरान सुबह 11 से शाम पांच बजे तक कट लगेगा। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।