जीरकपुर। पुलिस टीम ने म़ोतिया रॉयल सिटी के एक फ्लैट में दबिश देकर एक युवक को कार सहित गिरफ्तार किया है। उसकी कार की डिक्की से 41 बोतल शराब बरामद की है। एक्साइज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में चली विशेष कार्रवाई के दौरान चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को सूचना मिली थी कि म़ोतिया रॉयल सिटी के फ्लैट नंबर-906, टाॅवर-19 में एक व्यक्ति चंडीगढ़ से शराब लाकर जीरकपुर क्षेत्र में सप्लाई करता है। सूचना की पुष्टि करने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट में दबिश दी। दबिश के दौरान फ्लैट में मोहित कुमार निवासी बुटाणा सोनीपत मिला। उससे एक कार की चाबी भी किली है। तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई। संवाद