खरड़। पंजाब सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से श्री गोपाल माता अंबिका देवी गोशाला लांडरां रोड में गायों को लंपी चर्मरोग से बचाव के लिए टीका लगाया गया। गोशाला में करीब 400 गायों को इस रोग से बचाव के लिए टीका लगाया गया। यह टीका पंजाब सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से नि:शुल्क लगाया गया है।
विज्ञापन
सिविल पशु अस्पताल खरड़ के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रेम कुमार मोहनपुरिया और गोशाला के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा ने पशुपालन विभाग से आए डाक्टरों की टीम का स्वागत किया।