फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीएचसी में रोज 40-50 मधुमेह मरीज, कई का स्तर 400 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर बोले- अनियमित खानपान व तनाव बड़ी वजह, 40 के बाद नियमित जांच जरूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। ढकोली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मधुमेह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रोज 40 से 50 मरीज शुगर की शिकायत लेकर बाह्य रोगी विभाग में पहुंच रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि इनमें से कई मरीजों का शुगर स्तर 400 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।
डॉ. सुधांशु ने बताया कि अधिकतर मरीजों की उम्र 40 वर्ष से ऊपर है। महिलाओं की तुलना में पुरुष मरीजों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली, बढ़ता मानसिक तनाव और खानपान में लापरवाही के कारण मधुमेह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना होना चाहिए सामान्य शुगर स्तर
चिकित्सकों के अनुसार सामान्य व्यक्ति में खाली पेट शुगर 70 से 99 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच होनी चाहिए। भोजन के दो घंटे बाद यह 140 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से कम रहना सामान्य माना जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता कम हो सकती है, इसलिए 40 वर्ष के बाद नियमित जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें