फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हिप के ट्रांसप्लाट के लिए जरूरी है थ्री डी प्रिंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एम्स मोहाली के ऑर्थोपेडिक्स विभाग और एम्स मोहाली ऑर्थोपेडिक रिसर्च एंड एजुकेशनल सोसाइटी ने संयुक्त रूप से पंजाब ऑर्थोपेडिक्स वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी की। इस दौरान यहां पर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक सर्जन मौजूद रहे।
विज्ञापन

एम्स मोहाली की निदेशक प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती ने बताया कि इसमें हिप के ट्रांसप्लाट के लिए जरूरी थ्री डी प्रिंटिंग की जानकारी दी गई। थ्री डी प्रिंटिंग हिप ट्रांसप्लांट में सबसे आवश्यक माना जाता है। इसकी वजह है कि पहले इसका डायग्राम तैयार किया जाता है, जिससे कि स्पष्ट हो सके कि कहां पर क्या लगाया जाना है। जिससे कि ट्रांसप्लांट के दौरान कोई समस्या न हो। इस दौरान स्पाइन सर्जरी की भी जानकारी दी गई। इस दौरान एमबीबीएस छात्रों के लिए सर्जिकल कौशल बढ़ाने पर केंद्रित एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 120 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। निदेशक प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती ने गांठ लगाने की तकनीक और टांके लगाने के तरीकों जैसे आवश्यक कौशल सिखाने में कार्यशाला के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें