396 परिवारों को मिला घरों का मालिकाना हक
विधायक कुलवंत सिंह ने मटरां और बठलाना में बांटे प्रॉपर्टी कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ‘मेरा घर मेरे नाम’ मुहिम के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने गांव मटरां और बठलाना के 396 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इनमें मटरां के 169 और बठलाना के 227 परिवार शामिल हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को उनके घरों का कानूनी मालिकाना हक दिला रही है। प्रॉपर्टी कार्ड मिलने से लोग अपनी संपत्ति के आधार पर बैंक से कर्ज और अन्य आर्थिक सुविधाएं हासिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 प्रतिशत प्रॉपर्टी कार्ड बन चुके हैं। शेष कार्ड भी जल्द वितरित किए जाएंगे।