मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना के 38 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 42 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। इसकी पुष्टि डीसी गिरीश दियालन ने की है।
उन्होंने बताया कि अब जिले में 579 के करीब सक्रिय केस रहे गए हैं। कोरोना संक्रमण होने वाले लोगों में डेराबस्सी छह, ढकोली तीन, घंडूआ तीन और मोहाली शहरी एरिया के 26 लोग शामिल हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल-19444 केस सामने आए हैं। इनमें से 18502 लोग ठीक हो गए। जबकि 363 लोगों की मौत हुई है।