मोहाली। अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 और आईटी अधिनियम 2000 के प्रावधानों के तहत साइबर क्राइम पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों पर हिंसा भड़काने, समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने, अभद्र भाषा और अनुसूचित जाति के विरुद्ध अत्याचार करने के लिए कई एक्स (ट्विटर) हैंडल का दुरुपयोग करने का आरोप है। यह मामला मोहाली के रहने वाले गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ है। हिंसा भड़काने का प्रयास करने के लिए 37 आईडी का इस्तेमाल हुआ। यह आईडी किसके नाम पर रजिस्टर्ड उसका पता लगाया जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान उजागर हो सके। शिकायतकर्ता ने कहा कि एक एक्स (ट्विटर) हैंडल के माध्यम से सोशल मीडिया पर घृणास्पद भाषण, हिंसा भड़काने और धार्मिक व सामाजिक समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है।
कोट्स
शिकायत मिलने के बाद जांच की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। - सिमरन सिंह, इंस्पेक्टर थाना साइबर क्राइम