मोहाली। शहर में कोरोना महामारी से रिकवरी का ग्राफ बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिले में 36 लोग कोरोना संक्रमित हुए। इसके साथ ही 38 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
डीसी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके। जानकारी के मुताबिक ढकोली से दो, घंडूआं से एक और मोहाली क्षेत्र से 33 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। मोहाली में अब तक 19214 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 18082 लोग तंदुरुस्त हुए हैं वहीं, 355 लोगों की मौत हो चुकी है। अब केवल 777 कोरोना के सक्रिय केस हैं।