फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खेल विभाग के 35 आउटसोर्स कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। फेस-9 स्थित हॉकी स्टेडियम के बाहर पिछले एक महीने से खेल विभाग के 35 आउटसोर्स कर्मचारी कलम छोड़ धरने पर बैठे हैं। इनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक यह धरना जारी रहेगा।
दरअसल, पंजाब खेल विभाग कार्यालय मार्च 2022 में चंडीगढ़ के सेक्टर-34 से इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम सेक्टर-63 मोहाली में स्थानांतरित कर दिया गया। इससे कर्मचारी नाराज हैं। उनका कहना है कि कार्यालय को स्थानांतरित करने से पिछले 10-15 वर्षों से विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में लगभग 60 प्रतिशत की कमी आई है। कार्यालय के लिए बिल्डिंग को राजीव गांधी युवा भवन सेक्टर-42 चंडीगढ़ में निर्माण/रिपेयर करने में कुछ समय लगता है तो जब तक खेल विभाग/खेल परिषद के लिए भवन निर्माण/मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक इस दफ्तर को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम सेक्टर-63 मोहाली में अस्थायी तौर पर शिफ्ट मानते हुए इन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को चंडीगढ़ के डीसी रेट के हिसाब से ही वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्मी बोले- सेक्टर-42 स्थित भवन में कार्यालय के लिए पर्याप्त जगह



कर्मचारियों का कहना है कि चूंकि खेल और युवा सेवा विभाग के मंत्री सचिव और निदेशक एक ही हैं इसलिए उनका कार्यालय एक ही स्थान पर होना चाहिए जैसा कि पंजाब के कई पड़ोसी राज्यों में होता है। खेल विभाग और युवा सेवा का कार्यालय राजीव गांधी युवा भवन सेक्टर-42 चंडीगढ़ में स्थानांतरित करना बनता है। क्योंकि इस संबंध में सरकार की ओर से तीन करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है और चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में खेल विभाग/खेल परिषद के कार्यालय को स्थानांतरित करने के लिए भवन में पर्याप्त जगह भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें