फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी बताकर मकान किराये पर लेने के बहाने महिला से ऑनलाइन ठगे 33 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खुद को फौजी बताकर महिला से उसका मकान किराए पर लेने का ऑफर देकर एक शातिर ने महिला से ऑनलाइन 33 हजार रुपये ठग लिए। मकान मालकिन महिला को जब तक मामला समझ आया, तब तक उसके खाते से रकम निकल चुकी थी। ठगी की शिकार महिला गोगी गुप्ता ने बताया कि उसका सन्नी एनक्लेव में मकान नंबर 2670 किराए पर देने के लिए खाली था। इसके लिए उसने ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। विज्ञापन के बाद उसे एक फौजी अफसर अमित कुमार का फोन आया और मकान किराए पर लेने के लिए कहा। उसने महिला को अपने विश्वास में लेकर अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और सीएसडी कैंटीन का स्मार्ट कार्ड व्हाट्सएप पर भेज दिया। मकान का किराया साढ़े 16 हजार रुपये प्रति महीना के हिसाब से तय होने के बाद आरोपी अमित ने अपनी बातों में उलझाते हुए ऑनलाइन किराया जमा कराने के लिए महिला को अपना गूगल-पे अकाउंट खोलकर उसमें अपना अकाउंट नंबर डलवाकर खुद रकम देने की जगह महिला से साढ़े 16 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। महिला को ठगी का पता नहीं चला तो आरोपी ने महिला को कहा कि एंट्री गलत हो गई है, वह दोबारा इस प्रक्रिया को दोहराए। इस पर गलती से महिला ने दोबारा उतनी ही रकम आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दी। महिला तीसरी बार भी ऐसा ही करने जा रही थी तो उसके बेटे ने देख लिया और तुरंत मोबाइल बंद कर दिया। महिला ने जब अपना खाता चेक किया तो उसके खाते से 33 हजार रुपये निकल चुके थे। महिला ने अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत पुलिस और बैंक को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें