फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और उसके भाइयों से तंग आकर 32 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। गांव तसिंबली मे 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने खिड़की पर रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक के अपनी पत्नी के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक की पहचान हरविंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी तसिंबली के तौर पर बताई है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। एसएचओ हंडेसरा हरदीप सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले पत्नी उसके साथ झगड़ा करके मायके कपूरी (पटियाला) चली गई थी और 28 सितंबर को अपने पति के घर आई और कपड़े लेकर जाने लगी तो पति ने एतराज जताया। पत्नी के साथ आए रिश्तेदारों ने मृतक के साथ मारपीट की और पति के खिलाफ थाना धनौर में शिकायत दर्ज करवा दी। मृतक यह अपमान सहन नहीं कर सका और वीरवार की रात उसने आत्महत्या कर ली। मृतक की एक तीन साल की बच्ची भी है, जो मां के साथ रहती है। पुलिस ने मृतक के भाई सुखविंदर सिंह सुखी के बयान पर मृतक की पत्नी रजविंदर कौर और तीन अन्य रिश्तेदारों मनिंदर सिंह, जगतार सिंह और विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें