जीरकपुर। मिस्ट हॉस्पिटल, बलटाना द्वारा साहिबजादों की शहीदी को समर्पित एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से मिस्ट हॉस्पिटल परिसर, फर्नीचर मार्केट, शिव मंदिर के पास, बलटाना में आयोजित हुआ। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा। शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं को बेज लगाकर सम्मानित किया गया।