फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका मुलाजिमों ने खरड़-लुधियाना हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पावरकॉम एंड ट्रांस्को ठेका कर्मचारी यूनियन डिवीजन खरड़ ने पावरकॉम में काम कर रहे ठेका कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए नौकरी के निकालने के विरोध में राज्य प्रधान बलिहार सिंह खरड़ के नेतृत्व में पंजाब सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए खरड़-लुधियाना हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान बलिहार सिंह, सर्कल प्रधान परमिंदर सिंह तथा डिवीजन प्रधान केसर सिंह ने कहा कि खरड़ के कार्यकारी इंजीनियर द्वारा बिना कोई नोटिस दिए 4 कर्मचारियों की छंटनी करके उन्हें घर भेज दिया था और जब कार्यकारी इंजीनियर को इस बारे में पूछा तो उन्होंने यूनियन के सदस्यों को संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इस अवसर पर अजय कुमार, इंद्रजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, अमरीक सिंह हैप्पी व इंद्रजीत आदि समेत यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।

आश्वासन के बाद सड़क से हटे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों के बढ़ते हुए रोष को देखते हुए पंजाब राज्य पावरकॉम के सुपरिंटेंडेंट गुलजार सिंह ने यूनियन के सदस्यों के साथ बातचीत करके उन्हें इस मसले को हल करने के लिए 12 अप्रैल को कार्यकारी इंजीनियर रतनदीप सिंह के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ही प्रदर्शनकारी सड़क से हटे और उसके बाद ही यातायात सुचारु रूप से चल सका।
विज्ञापन


बस कंडक्टर की प्रदर्शनकारियों से धक्का-मुक्की
पावरकॉम एंड ट्रांस्को ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम कर देने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। इस दौरान कई बस चालकों को प्रदर्शनकानियों के साथ बहस करते हुए भी देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने किसी की भी नहीं सुनी और अपने संघर्ष में लगे रहे। इस दौरान एक प्राइवेट बस के कंडक्टर ने प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की, परंतु मौके पर कोई भी पुलिस कर्मचारी न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाते कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें