फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी नहीं हुई थी, फेज-7 की पार्किंग में खड़ी कर भूल गया था मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 की मार्केट से 50 लाख की मर्सिडीज कार चोरी होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि कार चोरी नहीं हुई थी। कार मालिक भूल गया था कि उसने कार कहां पार्क की थी। पुलिस ने बुधवार रात साढ़े नौ बजे ही कार को बरामद कर लिया था। हालांकि इससे पहले फेज-1 के थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया था। साथ ही मामले की जांच के लिए दो एसएचओ की जिम्मेदारी लगाई गई थी।
विज्ञापन

सेक्टर-70 निवासी कार मालिक करणवीर सिंह बराड़ ने बताया कि वह अपनी सफेद रंग की मर्सिडीज कार पर फेज-5 की मार्कीट में किसी काम से गए थे। पार्किंग में कार खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद वापस आए तो कार पार्किंग में नहीं थी। कार की चाबी करणवीर के पास ही थी। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई जिसके बाद पुलिस ने वायरलेस मैसेज फ्लैश किया लेकिन कार पुलिस के हाथ नहीं लग सकी।
जिक्रयोग है कि जिस जगह कार चोरी होने की बात कही जा रही थी, उसके पास ही स्टेट साइबर सेल का कार्यालय है। इसके अलावा पुलिस द्वारा उस एरिया में स्पेशल नाके लगाए जाते हैं। इसके बाद भी आरोपी कार को लेकर फरार हो गया है। यह बात पुलिस के गले भी नहीं उतर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें