पीरमुच्छल्ला में सड़कों की हालत खस्ता, अधिकारी नहीं देते ध्यान
पूर्व सांसद परनीत कौर को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पीरमुच्छल्ला के अंदर सड़कों की हालत लंबे समय से खस्ता है और आवाजाही में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, स्थानीय लोग अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवा-करवाकर थक चुके हैं, परंतु अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। ये बात सीनियर कांग्रेसी नेता गुरसेवक पूनिया ने पूर्व सांसद परनीत कौर द्वारा लगाए दरबार में ज्ञापन देते हुए कही।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर काउंसिल जीरकपुर के अधीन पड़ने वाला पीरमुच्छल्ला गांव का एक हिस्सा पंचकूला को टच करता है, परंतु यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसका कारण अधिकारियों की नजरअंदाजी है जो यहां रहने वाले लोगों की परेशानियों की तरफ ध्यान नहीं देते। आलम यह है कि लोगों ने अधिकारियों को अब शिकायतें देना बंद कर दिया है। दूसरी ओर, अपनी पार्टी के नेता की बातों को सुनकर परनीत कौर ने काउंसिल अधिकारियों को फटकार लगाते लोगों को समस्याओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
फोटो सहित ..